फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed by stabbing knife for not taking the court case back

कोर्ट केस वापस नहीं लिया तो चाकुओं से गोदा

Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
man killed by stabbing knife for not taking the court case back
सांकेतिक चित्र

कल्याणपुरी इलाके में कोर्ट केस वापस लेने से मना करने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकुओं से गोद दिया। शोर-शराबा सुनकर जुटे लोगों व परिजनों को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़ित इरफान (32) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमले के मुख्य आरोपी जब्बार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इरफान गली सरेआम, खिचड़ीपुर में सपरिवार रहता है। इलाके में संगम टेंट हाउस के नाम से दुकान है। शुक्रवार देर रात को इरफान बाइक से घर लौट रहा था। देर रात करीब 1.30 बजे त्रिलोकपुरी पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्बार नामक युवक ने इरफान से कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने के लिए कहा। इरफान के मना करने पर वह आग बबूला हो गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा होने लगे। इधर बदमाश मौके से फरार हो गए।

गनीमत यह रही कि इरफान का दोस्त वहां से कार लेकर गुजर रहा था। उसने गंभीर हालत में उसे देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में वह उसे अस्पताल ले गया। छानबीन के बाद पुलिस ने जब्बार नामक मुख्य आरोपी को दबोच लिया, उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।


छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने झगड़े में इरफान को पहले भी चाकू मारा था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब बदमाश उसे मुकदमे को वापस लेने की धमकी दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed