फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man in sadhu attire looted woman in delhi

साधु के वेश में आए दो लोगों ने महिला से लाखों के जेवरात ठगे

Sun, 13 Nov 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
man in sadhu attire looted woman in delhi

भलस्वा डेयरी इलाके में आर्थिक तंगी को दूर करने का आश्वासन देकर दो लोग महिला से लाखों के जेवरात ठगकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आशा गर्ग (35) पति सुधीर गर्ग व बच्चों के साथ जैन कालोनी में रहती है। सुधीर निजी काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर आशा घर में अकेली थी। इसी दौरान साधुओं की वेश में दो लोग उसके घर आए। उन लोगों ने आशा को पानी पिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन


आशा पानी लाने के लिए घर के अंदर गई, वहीं पीछे-पीछे दोनों साधु भी उसके घर में घुस गए। पानी पीने के बाद साधुओं ने आशा से परिवार के बारे में पूछताछ की। साधुओं ने कहा कि उसके घर की आर्थिक तंगी को पूजा पाठ कर दूर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधुओं ने आशा से चावल, दूध और गंगाजल मंगवाया। साथ ही उसने पूजा में सोने की कोई चीज मांगी। आशा ने अपने पति की सोने की अंगूठी दे दी। आशा का कहना है कि उसके बाद उसे कुछ समझ में नहीं आया।


उसने एक-एक कर घर में रखे सारे जेवरात उनको दे दिए। करीब एक घंटे के बाद उसे होश आया। तब तक दोनों लाखों के जेवरात लेकर जा चुके थे। उसने तुरंत अपने पति और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed