फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man held for sending wife to contractor for making physical relations so he could blackmail him

पत्नी को ठेकेदार से शारीरिक संबंध बनाने भेजा फिर मांगे एक करोड़ रुपये

Sat, 06 Aug 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
man held for sending wife to contractor for making physical relations so he could blackmail him

फरीदाबाद के पत्नी को मोहरा बना ठेकेदार को ब्लैकमेल कर रहे एक व्यक्ति को बीपीटीपी क्राइम ब्रांच ने पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये वसूलते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

तंगहाली से गुजर रहे इस अधेड़ व्यक्ति ने नशे की लत पूरी करने के लिए पत्नी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक एक कंपनी में ठेकेदार है। मेवला महराजपुर में रहने वाला राकेश (55) उसकी कंपनी में मजदूरी करता है। नशे के आदी राकेश ने जल्दी धन कमाने के लिए 26 वर्षीय पत्नी के साथ मिलकर ठेकेदार को ब्लैकमेल करने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को दी रेप का मामला दर्ज कराने की धमकी

man held for sending wife to contractor for making physical relations so he could blackmail him
demo pic

कुछ दिन पहले उसने पत्नी को काम करने के लिए ठेकेदार के पास भेजा। मीठी बातों में फंसाकर राकेश की पत्नी ने ठेकेदार के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जरूरत बता कर ठेकेदार से 2800 रुपये लिए और चली गई।
 

इसके बाद राकेश ने ठेकेदार को फोन कर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराने की धमकी दी। रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने के एवज में उसने ठेकेदार से एक करोड़ रुपये की मांग कर डाली। फोन पर हुई बातें ठेकेदार ने रिकॉर्ड कर लीं और पुलिस आयुक्त से शिकायत कर दी।


सीपी ने मामले की जांच बीपीटीपी क्राइम ब्रांच को सौंपी। सीआईए के कहने पर ठेकेदार ने राकेश को फोन कर रकम कुछ कम करने को कहा। सौदा छह लाख रुपये में तय हुआ। बृहस्पतिवार शाम पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये लेने राकेश डीएलएफ इंडस्ट्री एरिया में तयशुदा जगह पहुंचा। ठेकेदार से धन वसूलते ही क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed