{"_id":"58ada2984f1c1b6f1cb23064","slug":"man-gave-shock-in-faridabad-after-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर किया हंगामा तो करंट लगाकर दी सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर किया हंगामा तो करंट लगाकर दी सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में शराब पीने के बाद दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुई लड़ाई घर तक पहुंच गई। दोनों शराबियों के परिवार वाले आपस में टकरा गए। एक पक्ष लाठी डंडे लेकर दूसरे के घर में घुस गया। लाठीबाजी में बिजली का तार टूटकर एक युवक पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक को करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर पक्ष के खिलाफ हत्या करने का प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र की शास्त्री कॉलोनी में सोमवार-रविवार की रात हुई। कॉलोनी में किसी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। इस बारात में कॉलोनी के जयप्रकाश उर्फ दाबलू और रवि भी शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब पीने के बाद आपस में उलझ पड़े। बारात में मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद रवि अपने भाई बिजेंद्र, राजू, मुकेश और घर की महिला सदस्यों के साथ लाठी डंडे लेकर जयप्रकाश उर्फ दाबलू के घर आ धमका। हमलावर दाबलू के घर की गैलरी में घुस आए। किसी की लाठी से गैलरी से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर दाबलू के बेटे हेमराज पर गिर पड़ा।
करंट लगने से हेमराज घायल होकर गिर पड़ा। दाबलू का आरोप है कि हमलावरों ने बेटे हेमराज को पकड़कर करंट लगा दिया। सेक्टर 19 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तफ्तीश के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।