{"_id":"5780096e4f1c1be42f7fb65c","slug":"man-forcibly-entered-in-house-gangrape-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन घर में घुस आए युवक, किशोरी से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन घर में घुस आए युवक, किशोरी से किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कस्बे के एक मोहल्ले की एक महिला ने पड़ोस के दो युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी से करीब 10 दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दनकौर कस्बे के थाना वाले मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि 28 जून को उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की और पुलिस व परिजनों को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी आरोपियों की धमकी से सहम गई। शाम को परिजनों के घर आने के बाद भी किशोरी ने कुछ नहीं बताया। परिजनों ने किशोरी से सख्ती से पूछा तब किशोरी ने आपबीती बताई। शुक्रवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
दनकौर कोतवाली प्रभारी रवींद्र राठी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी दिनेश और प्रमेष के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।