फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man edited his fiance photo and viral it on social media

शादी में जब नहीं मिला दहेज तो रोष में आकर मंगेतर की फोटो को एडिट कर किया वायरल और फिर..

Sat, 24 Mar 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर Updated Sat, 24 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
man edited his fiance photo and viral it on social media

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर को बृहस्पतिवार रात को हरियाणा के सोहना थाना क्षेत्र के टठेर गांव से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसके मंगेतर ने शादी में 20 लाख की मांग पूरी न होने पर उसकी अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने 21 फरवरी को मंगेतर उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, युवती का रिश्ता एक साल पहले हरियाणा के सोहना थाना क्षेत्र के टठेर गांव में हुआ था।

विज्ञापन

शादी टली फिर रखी दहेज की मांग

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि  गोद भराई के कुछ समय बाद उनके जवान बेटे की अचानक मौत हो गई। इसके चलते उन्होंने कुछ समय के लिए शादी को टाल दिया।

इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों को पता लगा की लड़की पक्ष के गांव की जमीन जेवर एयरपोर्ट में जाने वाली है। इसके बाद लड़की के मंगेतर ने शादी में अन्य खर्चों के अलावा 20 लाख रुपये नकदी की मांग शुरू कर दी।

इसको लेकर वह लड़के के पिता राजपाल से मिले। आरोप है कि इस दौरान राजपाल ने उसके बेटे पवन के पास लड़की के अश्लील फोटो होने का दावा किया। साथ ही मांग पूरी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगे।

उनकी बेटी का भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दी। आरोप है कि बाद में पवन ने उनकी बेटी की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed