फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man drink Phenyl due to lost money on gambling

जुए में हारी रकम, लेनदारों ने दबाव बनाया तो पी लिया

Sun, 11 Jun 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 11 Jun 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
man drink Phenyl due to lost money on gambling
suicide

जुए में 3.53 लाख रुपये हारने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी एनआईटी-5 पर लेनदारों ने रकम चुकाने का दबाव बनाया तो उसने बृहस्पतिवार की रात फिनायल पीकर जान देने का प्रयास किया। सर्वोदय अस्पताल में भर्ती गुरप्रीत के बयान पर एनआईटी पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ वसूली और जान से मारने की धमकी की धाराओ में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


गुरप्रीत के मुताबिक वह पार्टियों में कैटरिंग का काम करता है। 3 जून 2017 को उसके परिचित भरत नागपाल, यश, धर्मबीर और मोनू पंडित ने उसे फंसा कर अपने साथ जुआ खेलने को मजबूर किया। जुए में वह 3,53,600 रुपये हार गया। इन लोगों ने उससे जुए में हारी रकम देने को कहा। उसने पैसा होने से इनकार कर दिया तो उसे तीन दिन की मोहलत दी गई। धन का इंतजाम नहीं हो पाया तो इन चारों ने उसे ब्याज सहित रकम वसूलने की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन


तनाव में आकर गुरप्रीत ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एनआईटी पांच स्थित वेलकम गेस्ट हाउस में फिनायल पी लिया। गेस्ट हाउस मालिक ने 100 नंबर पर सूचना देकर उसे बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे रेफर किया तो परिजन सर्वोदय अस्पताल ले गए। मामले की जांच कर रहे एनआईटी थाने के ईएएसआई  बलवान सिंह ने बताया कि गुरप्रीत के बयान पर केस दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed