फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died on road in delhi no one help him 

दिल्ली में इंसानियत फिर शर्मसार, तड़प-तड़प कर डांसर युवक ने दम तोड़ा 

Sun, 21 Aug 2016 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
man died on road in delhi no one help him 
लगता है दिल्ली में लोगों में इंसानियत खत्म सी होती जा रही है। जैतपुर के हरिनगर, ट्रांसपोर्ट वाली गली के चौराहे पर खुखरी के वारों से घायल हुआ डांसर युवक गौरव तड़पता रहा। हमले से उसके शरीर से काफी खून बह रहा था।
विज्ञापन


वह खड़ा होता और फिर गिर जाता। वह लोगों से सहायता मांगता रहा और लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा, मगर कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन


जब तक उसक बड़ा भाई मौके पर पहुंचता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बड़ा भाई गौरव को एम्स केट्रामा सेंटर ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सौरभ विहार निवासी गौरव (22) लवकुश चौक के पास स्थित जलवा डांस अकादमी में डांस सीखता था। इस अकादमी में दीपक(22) और मनोज (21) भी डांस सीखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीनों शादी व अन्य समारोह में डांस व स्टेज शो करते थे। तीनों अच्छे दोस्त थे। कुछ दिन पहले दीपक और गौरव का अकादमी में कुछ अश्लील हरकत को लेकर झगड़ा हो गया था। अकादमी में इनके गुरु रॉकी खान ने उनका समझौता कराया था।

इसके बाद तीनों ने अन्य दोस्तों के साथ रक्षा बंधन को बीयर पी थी। नशे में दीपक व गौरव में फिर झगड़ा हो गया था। गौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की पिटाई कर दी थी। दीपक बदला लेने की फिराक में घूम रहा था।

गुप्तांग सहित कई जगहों पर किया वार

man died on road in delhi no one help him 

शुक्रवार को मनोज व दीपक  बाइक से गौरव के घर के पास पहुंचे। मनोज गौरव को उसके घर से ये कहकर बुला लाया था कि  वह उसका दीपक के साथ समझौता कराएगा। गौरव मनोज के साथ घर से आ गया।

इन लोगों ने गौरव को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाकर दीपक ने गौरव से कहा कि वह उसे मारेगा। गौरव बाइक से उतरकर भागने लगा तो दीपक ने उस पर खुखरी से वार करने शुरू कर दिए।

दीपक ने गौरव के ऊपर खुखरी से गुप्तांग, जांघ और छाती पर चार वार किए। गौरव लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गौरव लोगों से सहायता के लिए चिल्लाता रहा मगर कोई सामने नहीं आया।

गौरव का भाई सौरभ उसे ट्रामा सेंटर ले गया था। अधिक खून बहने से डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12.37 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रात भर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा

man died on road in delhi no one help him 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार आरोपियों को पकडने के लिए एसीपी सरिता विहार (कार्यवाहक) अशोक सरोहा व जैतपुर थाने का काम देख रहे इंस्पेक्टर रामसहाय मीणा की देखरेख में एसआई दिनेश, पीएसआई अरविंद व सिपाही निशांत की टीम गठित की गई।

इस टीम ने रात भर कई जगह पर दबिश दी और आरोपी दीपक व मनोज को शुक्रवार सुबह जैतपुर इलाके से ही गिरफ़्तार कर लिया। दीपक के कब्जे से खुखरी बरामद कर ली गई है। दीपक  अच्छे परिवार से संबंध रखता है और उसके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। गौरव के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed