फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died in road accident in gurgaon

भाई के ससुराल से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, मौत

Sat, 16 Apr 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 16 Apr 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
man died in road accident in gurgaon
हादसा
तावड़ू-बिलासपुर सड़क पर ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक व शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित राकेश पुत्र कृपाराम निवासी मोकलवास थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को तावड़ू में अपने भाई प्रवीण के साथ उसकी ससुराल गए थे। शाम साढ़े सात बजे लौटते समय तावडू़-बिलासपुर सड़क पर एम जॉन कंपनी के सामने ट्रक चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया की टक्कर लगने के बाद वह उछलकर दूर जा गिरा। उसका भाई ट्रक के नीचे आ गया। इस हादसे में प्रवीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर भागने लगा। थोड़ी दूर जाने पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद ट्रक चालक भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि हादसे में उसे भी गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed