फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died after falling from aazadpu foot over bridge in delhi

फ्लाईओवर से गिरकर संदिग्ध हालत में युवक की मौत

Tue, 01 Aug 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:41 AM IST
सार


खुदकुशी की या फिर दुर्घटनावश गिरने से हुई मौत, पुलिस कर रही जांच        
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
man died after falling from aazadpu foot over bridge in delhi

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में रविवार रात आजादपुर फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने खुदकुशी की या फिर दुर्घटनावश नीचे गिरा है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मरने वाले की शिनाख्त रामदया (28) के रूप में हुई है। वह नरेला में रहता था और मजदूरी करता था। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आजादपुर फ्लाईओवर से एक युवक नीचे गिर गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने खुदकुशी की है या फिर दुर्घटनावश नीचे गिरा है। पुलिस रामदया के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed