{"_id":"595110384f1c1b7f2d8b4913","slug":"man-arrested-in-molesting-a-girl-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़ घर में कूदा और छात्रा के कमरे में घुस करने लगा छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर चढ़ घर में कूदा और छात्रा के कमरे में घुस करने लगा छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी की पकड़कर धुनाई कर दी। आरोपी पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते से घर में पहुंचा था । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रात में मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव का युवक रविवार रात करीब 12 बजे छात्रा के घर के पीछे पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते से कमरे में सो रही छात्रा के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोपी ने छात्रा के साथ छेड छाड की। छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा का शोर सुनकर छत पर सो रहे परिजनों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के दौरान युवक बेहोश हो गया, जिसकी सूचना छात्रा के परिजनों ने पुलिस को 100 पर कॉल करके कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने रात को करीब 1 बजे पहुंचकर घायल को उपचार के दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण नोएडा के लिए रैफर कर दिया।
दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पिटाई कर दी है,, जिससे आरोपी घायल हो गया है। पीड़ित की लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।