{"_id":"58120ff94f1c1b057fbc3a25","slug":"mam-tried-to-defame-with-fake-id-on-facebook-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से किया बदनाम: फेसबुक पर अश्लील मैसेज के साथ परिवार का फोटो किया पोस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी से किया बदनाम: फेसबुक पर अश्लील मैसेज के साथ परिवार का फोटो किया पोस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में एक व्यक्ति का सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर न सिर्फ अश्लील मैसेज लिखे, बल्कि प्रोफाइल में पीड़ित के परिवार के फोटो भी पोस्ट कर दिए। मामला थाना सदर क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया वह यहां सेक्टर-38 में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका सोशल साइट फेसबुक पर प्रोफाइल है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम का एक फर्जी अकाउंट फेसबुक पर बनाया और उस पर अश्लील मैसेज लिख दिए।
विज्ञापन
सोशल साइट पर इस तरह के अकाउंट और मैसेज देखते ही देखते वायरल हो गया। पीड़ित के किसी जानकार ने इसकी जानकारी उन्हें दी। जब पीड़ित ने फेसबुक पेज खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पीड़ित के नाम से ही फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना हुआ था और उस पर अश्लील मैसेज लिखे गए थे। इसके अलावा प्रोफाइल में पीड़ित के परिवार की फोटो भी पोस्ट की गई थी। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई।