{"_id":"56f794124f1c1b602ff1523c","slug":"male-constable-molested-women-constable-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों से मिलने आए सिपाही ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों से मिलने आए सिपाही ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली में शनिवार को एक सिपाही ने नशे में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर दी। इस बात को लेकर महिला सिपाही ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में माफी मांगने पर महिला सिपाही ने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिपाही सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में तैनात है। वह थाने में साथी सिपाहियों और सीनियर अफसरों से मिलने आया था। उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
सभी से मिलने के दौरान थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ कर दी। यह देख थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मी एकत्रित हो गए। बाद में सीनियर अफसरों ने सिपाही को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही होली पर मिलने थाने आया था और सभी के पैर छू रहा था। उसने महिला का भी पैर छू लिया जिससे वह नाराज हो गई।