फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Magistrate Amit Shukla had stolen stamp, extortion racket was run from prison

जिगिषा घोष हत्याकांड के दोषियों का अपराध से रहा है गहरा रिश्ता, लम्बी है जुर्म की दास्तां

Fri, 15 Jul 2016 01:02 AM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Magistrate Amit Shukla had stolen stamp, extortion racket was run from prison
जिगिषा घोष के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

जिगिषा घोष की हत्या में दोषी ठहराए गए बदमाशों का अपराध से बहुत गहरा रिश्ता है। जिगिषा मर्डर केस के अलावा सौम्या विश्वनाथन व एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या के मुकदमे भी इन दोषियों पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा जज की मोहर चुराकर फर्जी आदेश जारी के मामले में अमित शुक्ला को अदालत ने सितंबर 2014 में दो साल की सजा सुना चुकी है। जेल से रंगदारी का रैकेट चलाने का भी अमित पर आरोप है। 
विज्ञापन


बीपीओ कर्मी जिगिसा की हत्या से पहले रवि कपूर व उसके सहयोगी टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या को अंजाम दे चुके थे। सौम्या की 30 सितंबर 2008 की रात उस समय हत्या कर दी थी जब वह काम से वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिगिषा की हत्या की पूछताछ के दौरान ही सौम्या की हत्या का खुलासा भी आरोपियों ने किया था। जानकारी के मुताबिक इन दोषियों में शामिल अमित शुक्ला ने साकेत स्थित मजिस्ट्रेट की मोहर चुराकर फर्जी आदेश तैयार कर लिया था और उसके जरिये अपने लिए घर के खाने, कपड़े, जूते व किताब कॉपी की व्यवस्था करवा ली थी।

अमित शुक्ला ने जेल से चलाया था अवैध वसूली रैकेट

Magistrate Amit Shukla had stolen stamp, extortion racket was run from prison
जिगिशा मर्डर केस

उसके बाद उसने मजिस्ट्रेट की मोहर अपने दूसरे साथी को दे दी थी और उसने भी फर्जी आदेश तैयार कर लिया था लेकिन वह पकड़ा गया और सारा फर्जीवाड़ा खुल गया। 

साकेत थाना पुलिस ने संबंधित मजिस्ट्रेट की शिकायत पर अमित शुक्ला के खिलाफ अगस्त 2012 में मुकदमा दर्ज किया था। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद सितंबर 2014 में अमित शुक्ला को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। 

इसके अलावा अमित शुक्ला पर जेल से अवैध वसूली रैकेट चलाने का भी आरोप लगा था। इस मामले में स्पेशल सेल ने 2013 में अमित शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी ने अमित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed