फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Made clips raping teenager

किशोरी से रेप कर क्लिप भी बनाई

Mon, 11 Aug 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 11 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Made clips raping teenager

13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बीस दिन बाद आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पंचवटी कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी दिल्ली के एक स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। 22 जुलाई की दोपहर एक बजे वह स्कूल से लौटी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मकान में रहने वाले दूसरे किराएदार अनिल के चचेरे भाई विपिन ने उसे घर में अकेला देख कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया तथा अर्धबेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन ने मोबाइल में उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली तथा शिकायत करने पर उसे सार्वजनिक करने व जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी तभी से भागा हुआ है।

उसने दो दिन बाद ही विपिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बार्डर चौकी पर तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने टरकाने के बाद शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed