{"_id":"b3673907bb5e49a1a680c272af15f2c1","slug":"lovers-killed-rupam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने की रुपम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने की रुपम की हत्या
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Tue, 13 May 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायखंड तीन निवासी प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी रुपम(30) की हत्या उसके प्रेमी रोहित राणा ने की थी। करीब डेढ़ माह से रोहित के साथ प्रेम प्रसंग के बाद जब रुपम ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो रोहित ने परेशान होकर उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित के दोस्त की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीओ इंदिरापुरम ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रोहित और रुपम के बीच करीब डेढ़ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुपम आरोपी पर शादी करने और गाजियाबाद छोड़कर दूसरे शहर में रहने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
उसने जब परिवार का वास्ता देकर शादी से इनकार किया तो रुपम ने धमकी दी कि वह सुसाइड कर लेगी और सुसाइड नोट में उसका नाम लिख देगी। शुक्रवार को रोहित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान रोहित ने उसे समझाया मगर वह हाथापाई करने लगी और फिर आत्महत्या करने की बात कहने लगी।
विज्ञापन
जिस पर रोहित ने उसे कंट्रीमेड पिस्टल से गोली मार दी। सूचना पर एसएसआई विशाल, एसआई सुभाष गौतम, अंजनी कुमार, देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल विपिन जावला ने मिलकर रोहित को रविवार रात को आदित्य मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आलाकत्ल और घटना के समय पहनी टीशर्ट बरामद की है।
गौरतलब है कि, गत शुक्रवार देर शाम प्रॉपर्टी डीलर अजय झा की पत्नी रुपम झा (30) की बाजार से वापस आते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।