फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover kills his girlfriend

कैंची घोंपकर निकाला प्रेमिका का दिल!

Fri, 02 May 2014 06:18 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lover kills his girlfriend

कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को कैसे इतनी खौफनाक मौत दे सकता है? इसकी कल्पना करना भी, रूह कंपा देने वाला है कि एक प्रेमी ने अपनी कैंची घोंपकर अपनी प्रेमिका की जान ले ली।

विज्ञापन


यह जानकर तो सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि उस बदमिजाज आशिक ने अपनी प्रेमिका को बस एक-दो बार कैंची नहीं घोंपी, बल्कि पूरे-पूरे 40 बार उसके बदन में कैंची घोंपी।
विज्ञापन


यह बात और भी हैरत में डाल देती है कि ये सारे वार उसने अपनी प्रेमिका के दिल पर किए थे। पुलिस को दिए बयान के अनुसार उसे अपनी प्रेमिका पर किसी अन्य लड़के से संबंध होने का शक हो गया था, इसीलिए वह प्रेमिका का दिल निकालना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये का कमरा लेकर दिया वारदात को अंजाम

Lover kills his girlfriend

दरअसल, इस सिरफिरे आशिक ने इस खौफनाक वारदात को बस एक दिन में अंजाम नहीं दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दो महीने से युवती की हत्या की साजिश रच रहा था।

इसके लिए उसने पहले किराये का कमरा लिया। फिर अपनी प्रेमिका को उस कमरे में बुलाया। जब प्रेमिका उस कमरे में पहुंची, तो उसने कबुलवाया कि वह किसी और से प्यार करती है या नहीं।

इसी दौरान बातों-बतों में उसका मूड खराब हो गया और उसने कैंची प्रेमिका के बदन में घोंपना शुरू कर दिया। और तब तक घोंपता रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके का है मामला

Lover kills his girlfriend

संगम विहार निवासी बलजीत से पड़ोसी अनेस प्यार करता था। अनेस को लगता था कि बलजीत उसकी तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। वह बलजीत पर दूसरे युवक से संबंधों को लेकर संदेह करने लगा था।

उसने तुगलकाबाद एक्सटेंशन में साढ़े छह हजार रुपये में किराये पर कमरा लिया और 23 अप्रैल को बलजीत को बुलाकर कैंची से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। इसके बाद वह हरिद्वार भाग गया। यहां से 29 अप्रैल को रोहतक स्थित अपने गांव कलानूर पहुंचा।

30 अप्रैल को जब दिल्ली पहुंचा तो एसीपी कालकाजी ऊषा रंगरानी की टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed