पत्नी ने प्रेमी से कटवाया पति का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में पिछले सप्ताह युवक की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ था।
हालांकि अभी दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दो मार्च को पचायतन निवासी सुरेंद्र भाटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद परिजनों की ओर से ग्रेटर नोएडा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रेनो थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल कॉल डिटेल देखी तो उसमें घंघौला निवासी जोगेंदर के फोन पर काफी कॉल हो रही थीं।
शादी के बाद भी जारी रहा अवैध संबंध
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक सुरेंद्र की शादी रूपवास गांव में हुई थी। सुरेंद्र की पत्नी संतोष उर्फ सिम्मी की बड़ी बहन की शादी घंघौला में हुई थी। संतोष के बहन के देवर जोगेंदर के साथ अवैध संबंध हो गए और शादी के बाद भी बदस्तूर जारी रहे।
एसपी ने बताया कि संतोष और जोगेंदर दोनों प्रेम में एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहते थे। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई लेकिन सुरेंद्र के रहते ऐसा संभव नहीं था। संतोष और जोगेंदर ने सुरेंद्र को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। बीते दो मार्च को जोगेंदर अपने साथ घंघौला के प्रवीन और पचायतन के श्रीपाल को अपने साथ मिलाया।
तीनों ने किसी बहाने से सुरेंद्र को फोन करके गांव के बाहर बुलाया और वहीं पर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से फरार हो गए इस पूरी साजिश में सुरेंद्र की पत्नी संतोष शामिल थी। सोमवार दोपहर को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पचायतन निवासी श्रीपाल और घंघौला निवासी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया।