{"_id":"58b199d54f1c1ba03fb24ed4","slug":"loot-with-student-in-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर छात्र संग ऑटो में बैठे और मोबाइल, रुपये लेकर उतर गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी बनकर छात्र संग ऑटो में बैठे और मोबाइल, रुपये लेकर उतर गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
ट्यूशन से लौट रहे छात्र तनिश्क शर्मा को ऑटो चालक और सवारी बनकर बैठे उसके दो साथियों ने हथियार के बल पर लूट लिया। बदमाश तनिश्क का मोबाइल, रुपये और कलाई घड़ी उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक सोमेश शर्मा का बेटा तनिश्क सेक्टर 9 में ट्यूशन पढने जाता है। शुक्रवार शाम पढ़कर वह सेक्टर 17 स्थित अपने घर लौटने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
तनिश्क के मुताबिक एक ऑटो आया उसमें दो सवारियां पहले से ही बैठी थीं। सवारियां होने की वजह से उसने दूसरे ऑटो से जाने की बात कही तो चालक ने उसे जबरन बैठा कर घर तक छोडने को कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि चालक ऑटो लेकर बाईपास रोड की तरफ मुड़ा तो तनिश्क ने विरोध किया। बाईपास रोड पर एक सूनसान जगह पर चालक ने ऑटो रोका और सवारी बन कर बैठे उसके दो साथियों ने कट्टा और चाकू निकाल लिया।
एक ने तनिश्क की कनपटी पर कट्टा लगाकर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे ने तलाशी लेकर छात्र के कपड़ों और बैग में रखे रुपये निकाल लिए। कलाई घड़ी और मोबाइल छीनने के बाद बदमाश ऑटो में बैठे और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए खेड़ी पुल की ओर फरार हो गए।