{"_id":"59109ef34f1c1b3854851cb2","slug":"loot-with-money-exchanger-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी से 1.70 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी से 1.70 लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी से पिस्टल के बल पर 1.70 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
घटना के समय पीड़ित बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। वारदात को दौरान बदमाशों ने हवा में दो गोलियां चलाईं और पिस्टल के बट से पीड़ित के सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ललित बंसल का पुरानी अनाज मंडी नरेला में मनी एक्सचेंज की दुकान है। सोमवार सुबह 11 बजे ललित ने अपने कर्मचारी रवि को रुपये जमा करने के लिए बैंक भेजा। उसके पास 1.70 लाख रुपये थे। रवि बाइक से बैंक के लिए रवाना हुआ। वह पुरानी आजाद मंडी के गेट पर पहुंचा इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उससे बैग छीनने की कोशिश करने लगे। रवि के विरोध करने पर एक बदमाश ने हवा में दो गोली चला दी और पिस्टल की बट से रवि के सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उसके बाद बदमाश पीड़ित से बैग छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी रवि को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।