{"_id":"5932c0024f1c1bfb6ebdd33b","slug":"loot-with-chandigarh-businessman-in-delhi-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चंडीगढ़ के ड्राई फ्रूट कारोबारी से 7.5 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चंडीगढ़ के ड्राई फ्रूट कारोबारी से 7.5 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणा इलाके में बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने ड्राई फ्रूट कारोबारी से 7.5 लाख लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी की जमकर पिटाई कर दी। घटना के समय कारोबारी कार से अपने दोस्त से मिलने नारायणा जा रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमरिंदर पाल सिंह सपरिवार सेक्टर 22 बी चंडीगढ़ में रहते है। उनका वहां ड्राई फ्रूट का कारोबार है। वह अकसर ड्राई फ्रूट खरीदने के लिए दिल्ली आते है। गत 2 जून को वह अपनी कार से नारायणा आ रहे थे। उन्हें एक होटल में अपने दोस्त से मिलना था। वह राजेंद्रनगर होते हुआ टोडापुर पहुंचे तो टोडापुर में बाइक और स्कूटी पर सवार चार युवक उसकी कार के आगे पीछे आने लगे।
विज्ञापन
लोहा मंडी फ्लाई ओवर के पास कारोबारी को कार में पत्थर टकराने की आवाज आयी। कार रोक कर वह नीचे उतरे और कार को देखने लगा। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार चारों युवक वहां पहुंचे। एक युवक अमरिंदर के साथ मारपीट करने लगा, जबकि तीन युवक उसकी कार की तलाशी लेने लगे। बदमाशों ने कार की सीकट पर पड़ा बैग उठा लिया, जिसमें 7.5 लाख रुपये, आईफोन, आईपैड व अन्य सामान था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गये।
विज्ञापन
अमरिंदर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया। साथ ही उसने बताया कि सभी बदमाश ने अपने चेहरे को ढक रखा था। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।