{"_id":"c61781daf90a2c15965b720a12df7ccf","slug":"loot-with-advocate-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को बंधक बनाकर पीटा, लूटे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को बंधक बनाकर पीटा, लूटे पांच लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 16 Jul 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक वकील से मारपीट कर पांच लाख की लूट का मामला सामने आया है। इस संबंध में वकील की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। वकील का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
राजेंद्रा पार्क में रहने वाले रामबीर सिंह चौहान गुड़गांव कोर्ट में वकील है। मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि दो दिन पहले दौलताबाद निवासी प्रमोद और जोंगेंद्र उर्फ जॉनी ने उसे मार्केट के बीच से जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों ने उसे पालम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ले जाकर तीन घंटे बंधक बनाए रखा। दोनों ने उससे पांच लाख रुपये मंगाए और फिर छोड़ा।
वकील ने आरोप लगाया कि राजेंद्रा पार्क एरिया में उसके एक प्लॉट को लेकर झगड़ा चल रहा है जिससे लेकर दोनों काफी समय से उस पर पुलिस कार्रवाई वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शिकायत के बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन