{"_id":"02378a844bbcaffa70666cf2006d9cfd","slug":"loot-of-rupees-2-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने सरेआम लूट लिए दो लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने सरेआम लूट लिए दो लाख रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Jul 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू कस्बे में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। वह दिनदहाडे़ भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी लूटपाट करने से गुरेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वार्ड-11 के रामौतार से दो लाख रूपए लूट लिए गए। वह बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में घात लगाए लुटेरों ने उससे रूपये लूट लिए।
रामातौर ने तीन लाख रुपये निकाले थे। लेकिन एक लाख रूपये उनके विरोध करने पर मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने सूचना मिलने की इलाके की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके बावजूद लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
तावड़ू थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इससे पहले गांव ग्वारका के पास डंपर के आगे कार लगाकर डंपर, नकदी व अन्य कीमती सामन लूट लिया गया था। इसके आरोपियों का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन