फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in gurgaon, three arrested.

कूड़ा बीनने के बहाने करते थे कॉलोनियों की रेकी

Fri, 24 Oct 2014 04:57 PM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
loot in gurgaon, three arrested.

गुड़गांव में आईबीएम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के घर में चोरी करके निकल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बृहस्पतिवार को दबोचा है। सुशांतलोक थाना पुलिस आरोपियों एक दिन की रिमांड लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


आईबीएम कंपनी में तैनात विद्याघर दीपावली की छुट्टी पर अपने परिवार के साथ पूना गए हुए हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ है। उनके पड़ोस में रहने वाले संजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार की दोपहर को पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दिया कि उनके दोस्त के घर का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन


पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। तो भीतर देखा कि राजेश्र दुर्गा व भागचंद निवासी अजमेर चोरी का सामान समेट कर निकलने ही वाले थे। पुलिस ने उनके पास से घर के भीतर से चोरी किया गया लगभग तीन लाख रुपए से अधिक कीमत का माल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो कर गिरोह के लोग करते हैं गुजारा

loot in gurgaon, three arrested.

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर गिरोह के सरगना दुर्गा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वह पास में ही चोरी की एक अन्य वारदात में शामिल था। सुशांतलोक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को छानबीन के दौरान यह पता चला है कि राजस्थान के अजमेर जिले से संबध रखने वाले यह लोग फुटपाथ पर सो कर गुजारा करते हैं। कूड़ा बीनने के बहाने कालोनी में टहलते रहते हैं। जहां पर भी मौका देखते हैं वहां पर भीतर घुस कर वारदात को अंजाम दे देते हैं।

पड़ोसी की जागरुकता से चोर हुए गिरफ्तार
पुलिस को छानबीन के दौरान इस बात का पता चला कि पड़ोस में रहने वाले संजय गुप्ता की जागरुकता से इस बात का खुलासा हुआ। दीवाली पर उनका पड़ोसी पांच दिन बाहर रहेगा। अचानक दरवाजा खुला देखकर उसे संदेह हुआ। जिसके बाद उसने पहले पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed