{"_id":"5836f08a4f1c1b8e4d13af41","slug":"loot-in-garment-shop-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़ चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़ चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादौली गांव स्थित रेडिमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोर बुधवार रात नकदी, इनवर्टर बैटरी और कपड़े चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस से आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव कामनगर निवासी दीपक ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी बादौली गांव में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह जब दीपक दुकान पर पहुंचा तो उसके ताले टूटे हुए थे। पड़ताल करने पर पता चला कि चोर उसकी दुकान से दस हजार रुपये नकद, इनवर्टर-बैटरी, प्रिंटर व रेडीमेड कपड़े चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
दीपक की सूचना पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान के सामने पंजाब नेशनल बैंक है। जिसके बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा आसपास में और भी सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
दीपक ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने पीड़ित को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।