{"_id":"58076bec4f1c1b642e7044d2","slug":"loot-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से पिस्तौल के बल पर 26 हजार रुपए की नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया है जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना जसाना मोड़ के पास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर दिल्ली निवासी कुलबीर एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। 18 की शाम को वह कांवरा कलां से कलेक्शन कर बाइक से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब वह जसाना गांव के मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कुलबीर जब त कुछ समझ पाता पीछे बैठे एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर बैग लूट लिया।
विज्ञापन
उसमें 26 हजार रुपए से अधिक की धनराशि थी। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूरी जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने शाहबाद में रहने वाले दीपक नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर बुधवार को एक कोरियर देने वाले से संदीप कुमार नामक व्यक्ति से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गेट नंबर छह के पास से बाइक सवार दो बदमाश उससे हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। थाना सूरजकुंड प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। शिकायतकर्ता से पूछताछ चल रही है।