फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in electronics godown with toy gun

ट्वॉय गन से इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में दिनदहाड़े लूट

Wed, 26 Apr 2017 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 26 Apr 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
 loot in electronics godown with toy gun
crime news

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के साइट-4 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में बदमाशों ने दिनदहाड़े संचालिका से 40 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान उन्होंने वहां खरीदारी करने के लिए आए एक ग्राहक पर हमला कर पर्स लूट लिया। वारदात के बाद इनोवा कार से बदमाशों के फरार होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने ट्वॉय गन सेे डराकर वारदात को अंजाम दिया।    

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अल्फा-1 निवासी शिखा गोयल विभिन्न कंपनियों के फ्रिज, एसी, एलईडी, वॉशिंग मशीन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की बिक्री करती हैं। उनका इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 स्थित एक बेसमेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम है। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे शिखा गोदाम में थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान इनोवा कार से दो युवक वहां पहुंचे। बताया गया है कि इस दौरान एक या इससे अधिक युवक इनोवा में बैठे रहे। ग्राहक बनकर आए दोनों युवक ने पहले गोदाम का चक्कर लगाया, इसके बाद काउंटर पर पहुंचकर शिखा पर ट्वॉय गन तान दी। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर 40 हजार लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने उससे पूछा कि चेन कहां हैं, इस पर शिखा ने कहा कि वह चेन पहनकर नहीं आई। इस बदमाशों ने गोदाम में खरीदारी करने आए राहुल नाम के युवक को बुरी तरह पीटा और उसका पर्स भी लूट लिया। पर्स में तीन हजार रुपये थे। इसके बाद इनोवा कार से फरार हो गए।

शिखा व उनके पति दीपक गोयल ने बताया कि बदमाश जो रकम लूटकर ले गए, वह वारदात से आधा घंटा पहले एसी व अन्य सामान बेचकर मिले थे। पुलिस ने गोदाम के आसपास विभिन्न कंपनी और फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी को खंगाला है। भागते समय आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इनमें से एक बदमाश चप्पल पहने हुआ था। आशंका जताई गई है कि बदमाश स्थानीय हैं।

           
कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि बदमाशों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों ने ट्वॉय गन से वारदात को अंजाम दिया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed