फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lkg student died when teacher beated him

स्कूल में टीचर की पिटाई ने ली LKG के छात्र की जान, इस वजह से अध्यापक ने पीटा था 

Fri, 12 Jan 2018 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 12 Jan 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
lkg student died when teacher beated him
कातिब - फोटो : अमर उजाला

इंद्रा मार्केट कालोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बुधवार सुबह एलकेजी के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने फीस जमा न होने पर टीचर की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि वह स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। सर्दी की छुट्टी में डीएम के बंदी के आदेश के बाद भी स्कूल खोलने पर प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


 टोली मोहल्ला कालोनी में किराना दुकान संचालक सजाउद्दीन परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी अफसाना, बेटी जोहा (12), बेटी आरिश (10) और कातिब (7) हैं। उनका बेटा कातिब इंद्रा मार्केट कालोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे स्कूल प्रबंधक ने सजाउद्दीन को फोन कर जानकारी दी कि उनके बेटे की तबीयत खराब है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे।

lkg student died when teacher beated him
युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : demo


हालत खराब देखकर डाक्टरों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों का आरोप है स्कूल की फीस जमा नहीं हो सकी थी। इसके चलते स्कूल में टीचर द्वारा कातिब को डांटते हुए उसकी पिटाई की गई। पिटाई से उसकी मौत हुई है। देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कातिब बीमार था। वह पानी पीने के लिए गया था। वहीं बेहोश होकर गिर गया। एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed