लिव इनः युवती ने युवक को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक व युवती के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त आरिफ (25) के रूप में हुई है। सिर में रॉड लगने के बाद युवती पूजा (24) भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरिफ और पूजा राधू प्लेस इलाके की झुग्गियों में रहते थे। आसपास के लोगों को दोनों ने बताया था कि वे पति-पत्नी हैं। गत बृहस्पतिवार रात दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवती-युवक ने एक दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में दोनों ही बुरी तरह जख्मी हो गए। खबर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को आरिफ की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच शादी करने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। प्रीत विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शादी से इंकार किया तो युवती ने काटी नस
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवती ने प्यार में मिले धोखे से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की। युवती ने पहले जहरीला पदार्थ पीया लेकिन जब उसका असर नहीं हुआ तो युवती ने हाथ की नस काट ली।
गंभीर हालत में उसे ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और पड़ोस के ही युवक को बीच पिछले कई साल से प्रेमालाप चल रहा था। आरोप है कि लड़के की शादी की तैयारी हो रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था। लड़की उससे शादी के लिए कह रही थी, लेकिन युवक ने इंकार कर दिया।
इस पर युवती ने पहले जहरीला पदार्थ पीया और फिर ब्लेड से नस काट ली। नस कटने पर युवती चिल्लाने लगी तो परिजन शोर सुनकर उसके कमरे में गए और लहूलुहान हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
पत्नी को भगाकर ले गया दोस्त
दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिकायत में बताया गया है कि बुलंदशहर निवासी विनोद कुमार, पीड़ित की गैरमौजूदगी में उसके घर आया और महिला को अपने साथ भगाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस इस मामले में कई जगह दबिश दे रही है।