{"_id":"58b1c09f4f1c1b0953b27b8d","slug":"live-in-girlfriend-s-strangulation-killing-living-own-vein-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो..पुलिस, मैने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैलो..पुलिस, मैने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी...
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के वापस पति के पास चले जाने के शक में एक व्यक्ति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही अपनी कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश की। उसने पुलिस को फोन कर हत्या करने की सूचना भी दी।
विज्ञापन
आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे जोरशन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी नीरू की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस जानकीपुरी पहुंची। वहां हाथ से खून निकल रहे जोरशन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कमरे से नीरू के शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि जोरशन पिछले एक साल से भी अधिक वक्त से नीरू के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
विज्ञापन
दोनों पहले से शादीशुदा हैं और दोनों की एक-एक बेटी है। अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर पुलिस ने जोरशन से पूछताछ की। उसने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है। करीब एक साल पहले नीरू अपने पति व एक बच्ची को छोड़कर उसके साथ रहने लगी।
उसका पति द्वारका इलाके में रहता है। उसने बताया कि नीरू कुछ दिन से अपने पति से फोन पर बात करने लगी थी। उसे शक था कि वह उसे छोड़कर दोबारा अपने पति के पास जा सकती है।
पुलिस ने बताया कि जोरशन भी शादीशुदा है। उसकी शादी नोएडा की रहने वाली एक महिला से हुई थी। छानबीन में पता चला कि जोरशन पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
शनिवार सुबह इसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने नीरू का गला दबाकर हत्या कर दी और नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। डाबड़ी थाना पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।