{"_id":"e5a13c54d7d774ca21b2ca1fb47a2b75","slug":"lift-giver-and-loot-group-member-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा कैब में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को बुधवार रात फेस टू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले सप्ताह ही गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर भर में कैब में बैठाकर लूटपाट सहित अन्य वारदातें करने वाले एक गिरोह के सदस्य धर्मेंद्र को बुधवार रात फेस टू क्षेत्र से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरोह ने एनसीआर भर के कई शहरों में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों पकड़े गए गिरोह के अन्य सदस्यों से पूछताछ के आधार पर धर्मेंद्र की सुरागकशी की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार रात को मुखबिर से सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से पांच सौ रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है।