{"_id":"c6a0c14b5068745b05828cea89c28ed0","slug":"life-taking-attack-on-family-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर परिवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर परिवार पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद थाना छांयसा क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर में घुस कर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महेंद्र सिंह गांव छायंसा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। महेंद्र ने 27 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे अचानक उनके घर में एक दर्जन से अधिक लोग घुस आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सौतेले भाई को फंसाने के लिए की ओछी हरकत
विज्ञापन
सभी ने लाठी-डंडे व हथियार लिए हुए थे। आरोप है कि हमलावारों ने महेंद्र व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए।
महेंद्र के मुताबिक हमलावरों में पप्पू, मंगल, जगदीश, कश्मीरी, अमीर, वीर, रमेश, जसपाल, बलवीर, छन्दा, रमेश, व तीन महिलाएं गुड्डी, मांगो बाई व बबली शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हमले का कारण आपसी रंजिश पता लगा है। फिलहाल जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।