फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   left foreigner in Naked condition by threatening Rape case

युवती ने अर्धनग्न अवस्था में विदेशी युवक को घर से बाहर निकाला

Tue, 28 Jun 2016 03:29 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
left foreigner in  Naked condition by threatening Rape case

एक विदेशी युवक को युवती के साथ मौज-मस्ती करने के लिए जाना महंगा पड़ गया। युवती ने एक महिला के साथ मिलकर युवक के सारे रुपये चुरा लिए और उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर अर्द्धनग्न अवस्था में घर से धक्का दे दिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की गिरफ्त में आई युवती और महिला पीड़ित के आरोपों को नकारती रहीं, लेकिन घर से पीड़ित के कपड़े व अन्य सामान मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

युवक को मौज-मस्ती करने का ऑफर दिया

left foreigner in  Naked condition by threatening Rape case

जानकारी के मुताबिक, मूलत: नाइजीरिया का रहने वाला फैजल (बदला हुआ नाम) (23) जयपुर स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को उसे नाइजीरिया वापस जाना था।

शनिवार को वह जयपुर से दिल्ली अपने एक दोस्त के पास आया। उससे मिलने के बाद वह दूसरे दोस्त के पास जाने के लिए दक्षिण दिल्ली स्थित प्रिया सिनेमा के पास खड़ा था।

इसी दौरान 25 साल की एक युवती उसके पास आई और उसे मौज-मस्ती करने का ऑफर दिया। सौदा तय होने के बाद फैजल युवती के साथ ऑटो में बैठकर रघुवीर नगर स्थित उसके घर पहुंचा।

दोनों फैजल पर चिल्लाने लगीं

left foreigner in  Naked condition by threatening Rape case

फैजल के मुताबिक, वह कपड़े उतारकर वॉश रूम में गया। वापस आने पर उसने अपनी पेंट की जेब से 20 हजार रुपये गायब पाए। उसने युवती से रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने रुपये लेने से इनकार कर दिया।

इसी बीच वहां एक महिला आ गई और फिर दोनों फैजल पर चिल्लाने लगीं। दोनों उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगीं और फिर फैजल को अर्द्धनग्न अवस्था में घर से बाहर धक्का दे दिया।

पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed