युवती ने अर्धनग्न अवस्था में विदेशी युवक को घर से बाहर निकाला
एक विदेशी युवक को युवती के साथ मौज-मस्ती करने के लिए जाना महंगा पड़ गया। युवती ने एक महिला के साथ मिलकर युवक के सारे रुपये चुरा लिए और उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर अर्द्धनग्न अवस्था में घर से धक्का दे दिया।
पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की गिरफ्त में आई युवती और महिला पीड़ित के आरोपों को नकारती रहीं, लेकिन घर से पीड़ित के कपड़े व अन्य सामान मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
युवक को मौज-मस्ती करने का ऑफर दिया
जानकारी के मुताबिक, मूलत: नाइजीरिया का रहने वाला फैजल (बदला हुआ नाम) (23) जयपुर स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को उसे नाइजीरिया वापस जाना था।
शनिवार को वह जयपुर से दिल्ली अपने एक दोस्त के पास आया। उससे मिलने के बाद वह दूसरे दोस्त के पास जाने के लिए दक्षिण दिल्ली स्थित प्रिया सिनेमा के पास खड़ा था।
इसी दौरान 25 साल की एक युवती उसके पास आई और उसे मौज-मस्ती करने का ऑफर दिया। सौदा तय होने के बाद फैजल युवती के साथ ऑटो में बैठकर रघुवीर नगर स्थित उसके घर पहुंचा।
दोनों फैजल पर चिल्लाने लगीं
फैजल के मुताबिक, वह कपड़े उतारकर वॉश रूम में गया। वापस आने पर उसने अपनी पेंट की जेब से 20 हजार रुपये गायब पाए। उसने युवती से रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने रुपये लेने से इनकार कर दिया।
इसी बीच वहां एक महिला आ गई और फिर दोनों फैजल पर चिल्लाने लगीं। दोनों उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगीं और फिर फैजल को अर्द्धनग्न अवस्था में घर से बाहर धक्का दे दिया।
पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।