{"_id":"8e3e5725089e449c75f1f515ba5fdfc8","slug":"laxmi-jewellers-owner-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक करुना करन वर्मा उर्फ रिंकू (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम राजनगर एक्सटेंशन के पास स्टार्ट कार में उनका शव मिला।
विज्ञापन
एक गोली उनके सीने में लगी थी। उनका लाइसेंसी रिवाल्वर, दो मोबाइल और पर्स गायब था। हालांकि नोटों की एक गड्डी उनके पास मिली है। पुलिस हत्या और लूट समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ रविवार को इस संबंध में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। मृतक के पिता गौतम वर्मा ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी शिव हरि मीणा ने बताया कि करन शाम करीब चार बजे किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब सवा सात बजे गश्त कर रही पीसीआर सवार पुलिसवालों ने कार राजनगर एक्सटेंशन रोड पर नंदग्राम के सामने खड़ी देखी।
इसके करीब एक घंटे बाद फिर पीसीआर राउंड लेते हुए वहां पहुंची तो संदेह होने पर कार चेक की। कार स्टार्ट थी। एसी चल रहा था।
कार में ड्राइविंग सीट पर करुना वर्मा की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। पुलिसवाले शव को जिला अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना दी गई।