फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady thrown outside the house in case of dowry

शादी में इन चीजों की डिमांड पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला, केस दर्ज

Tue, 31 Oct 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 31 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
lady thrown outside the house in case of dowry
dowry

शादी में स्विफ्ट कार, नकदी और आभूषण न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर उसके सुसराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी रामेश्वर के अनुसार जिला गवालियर (मध्यप्रदेश) निवासी गीता पुत्री लक्ष्मण ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गत 8 फरवरी वर्ष 2015 को पलवल के गांव दिघौट निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन गीता के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन


वह अक्सर उसे अधिक दहेज लाने के प्रताड़ित करते रहते थे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति प्रवीण एक स्विफ्ट कार, ससुर रोशनलाल ढाई लाख रुपये नकद, सास रामकिशोरी ढाई तोले का सोने का हार, जेठानी राधा एक तोला सोने का हार व देवर नवीन प्लसर बाइक लाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को सुसराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर वापस घर में आने को कहा। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed