फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady sub inspector caught red handed taking bribe

महिला थाने की सब इंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह Updated Sun, 17 Sep 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
lady sub inspector caught red handed taking bribe
महिला थाने की सब इंस्पेक्टर रेखा रिश्वत लेने के बाद विजिलेंस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को नूंह महिला थाने की एक सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


महिला थाने में 18 अगस्त 2017 को मुकदमा नंबर 105/17 दर्ज हुआ था। इसमें तावडू खंड के एक गांव की लड़की के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस को शिकायत दी गई थी कि 17 अगस्त 2017 को शिकायतकर्ता की 15 वर्षीय बेटी सोहना रोड पर खेतों में चारा लेने गई थी। जब रात तक वह वापस नहीं आई तो लड़की को ढूंढना शुरू किया गया। अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे उनके पास एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि लड़की उनके घर पर है।
विज्ञापन


बताई गई जगह के अनुसार वह अपनी लड़की को लेने इलियास निवासी शिकारपुर थाना तावडू के पास गए तो वहां से सद्दाम, अफसर, शौकत ने उन्हें हथियार दिखाकर वहां से भगा दिया। बाद में वह अन्य लोगों के साथ गया और लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने घर पहुंचकर बताया कि आरोपी आमिर उसे पकड़कर बाजरे के खेत में ले गया था और उसके साथ रेप किया था। बाद में उसने अपना भाई बुला लिया, जो उसे बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया और बंदी बनाकर उसके साथ आमिर ने फिर बलात्कार किया। केस को रफा-दफा करने के लिए जब आरोपियों के साले मुमताज पुत्र इस्माइल निवासी मुढैंता थाना पुन्हाना ने पुलिस से संपर्क किया तो मामले की जांच अधिकारी एसआई रेखा ने उसे भी जेल में बंद करने की धमकी दी। फिर उसने मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांगी।

महिला थाने में छापा मारा

lady sub inspector caught red handed taking bribe
demo pic - फोटो : अमर उजाला

वह रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सोनी, सब इंस्पेक्टर रामानंद, सिपाही विष्णु व सिपाही देवेंद्र की टीम बनाई और उपायुक्त से अनुमति लेकर नायब तहसीलदार नूंह शेर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उपायुक्त कार्यालय की लिपिक रुकमीना को छाया गवाह के तौर पर टीम गठित कर महिला थाने में छापा मारा।

जहां ने सब इंस्पेक्टर रेखा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर राजीव सोनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को नूंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

काफी बदनाम थी एसआई : महिला सब इंस्पेक्टर रेखा रिश्वत लेने व लोगों के साथ बुरा बर्ताव करने के मामले में काफी बदनाम थी। कई बार इसकी शिकायत ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी अध्यक्ष के सामने भी की गई थी। पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से भी मौखिक तौर पर लोगों ने खूब शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से वह बेखौफ भ्रष्टाचार का खेल खेल रही थी। उधर विजिलेंस की टीम का जाल बिछने के बाद पूरा महिला थाना सतर्क हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed