फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady kidnapped from Delhi found in aligarh, she was sold to a man who wanted to marry her

सरेराह अपहरण कर युवती को 50 हजार में बेचा, खरीदने वाले के थे ये मंसूबे

Fri, 08 Sep 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Sep 2017 10:12 AM IST
सार

  • सरेराह अपहरण कर युवती को 50 हजार में बेचा, खरीदने वाले के थे ये मंसूबे
  • पुलिस ने युवती को अलीगढ़ से सकुशल बरामद किया  
  • एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया       
  • युवती को घर में बंधक बनाकर रखा गया था, मुख्य आरोपी फरार

विज्ञापन
lady kidnapped from Delhi found in aligarh, she was sold to a man who wanted to marry her
आरोपी और पीड़‌िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक नगर इलाके से एक युवती को सरेराह अगवा कर अलीगढ़ के युवक को 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। मामला खुलने पर पुलिस ने अपहृत युवती को अलीगढ़ के खेडिया गांव से सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने युवती से शादी करने के लिए उसे अगवा करवाया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


युवती मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इबहास अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर मानव तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गए आरोपियों की पहचान रोशन विहार निवासी फूलवती(55) और गोयला डेयरी मोड़ निवासी संजय (29) के रूप में हुई है।  गत 30 मार्च को तिलक नगर इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती अचानक गायब हो गई थी।

lady kidnapped from Delhi found in aligarh, she was sold to a man who wanted to marry her
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

परिवार वालों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पांच सितंबर को युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने उसे फोन किया है और बताया कि उसे अलीगढ़ में बंधक बना कर रखा गया है। लेकिन वह गांव का नाम नहीं बता पा रही थी।

इस पर तिलक नगर थाना प्रभारी शिव कुमार ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया। फोन की लोकेशन समसपुर व लोहगढ़ गांव के बीच आ रहा थी।  कॉल डिटेल से पता चला कि फोन नंबर खेड़िया गांव के रहने वाले सुखबीर के भाई का है।

पुलिस टीम ने खेड़िया में जाकर सुखबीर के घर छापा मारा और युवती को सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान सुखबीर मौके से भागने में कामयाब हो गया। जांच में पता चला कि सुखबीर ने युवती से शादी करने के लिए उसे अगवा करवाया था और बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

बेचने के लिए अगवा किया गया था

lady kidnapped from Delhi found in aligarh, she was sold to a man who wanted to marry her

जांच में पता चला कि युवती को बेचने के लिए अगवा किया गया था। सुखबीर ने संजय को एक युवती को लाकर देने को कहा था, जिससे वह शादी कर सके। संजय ने यह बात फूलवती को बताई।

फूलवती ने युवती को बहला-फुसला कर उसको अगवा कर संजय के हवाले कर दिया। इसकी एवज में संजय ने फुलवती को 30 हजार रुपये दिए। उसके बाद संजय ने युवती को सुखबीर के हवाले कर दिए। इसकी एवज में संजय को पचास हजार रुपये मिले।

अपनी सूझबूझ से मुक्त हुई युवती
अपने पिता को किए गए एक फोन के बाद ही युवती मुक्त हो सकी। जांच में पता चला कि सुखबीर कभी भी युवती को घर में अकेला नहीं छोड़ता था। लेकिन एक दिन युवती को एक कमरे में मोबाइल फोन मिला। यह फोन सुखबीर के छोटे भाई का था। युवती ने उस फोन से अपने पिता को फोन किया और बताया कि उसे अलीगढ़ में बंधक बनाकर रखा गया है। इस पर पुलिस ने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर पूरे मामले को सुलझा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed