दादा-दादी ने दिखाया अपना घिनौना रूप, बहू के साथ-साथ ढाई वर्षीय पोते को भी झुलसा दिया..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नगला बंजारा के माजरा बरकातपुर में ससुराल वालों ने आग से जलाकर विवाहिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मृतका का ढाई वर्षीय बेटा भी झुलस गया।
आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले बच्चों को लेकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ डिबाई और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
अलीगढ़ जिले के गांव उदयपुर निवासी बंसीलाल ने पांच साल पूर्व अपनी बेटी सुमन की शादी छतारी क्षेत्र के गांव नगला बंजारा माजरा बरकातपुर में की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सुमन दो बच्चों की मां थीं। बड़ा बेटा ढाई साल का और दूसरा ढाई माह का है।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार दोपहर ससुराल वालों ने सुमन की आग से जलाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की मानें तो आग में सुमन का बड़ा बेटा भी झुलस गया है।
उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल के लोग बच्चों को लेकर मौके से भाग गए। छतारी थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।