{"_id":"5a9fc1734f1c1bdd0b8b7552","slug":"know-what-happened-when-the-facebook-friend-helped-to-make-brother-s-black-money-white","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ जब फेसबुक फ्रेंड के भाई की ‘ब्लैक मनी’ व्हाइट कराई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्या हुआ जब फेसबुक फ्रेंड के भाई की ‘ब्लैक मनी’ व्हाइट कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
facebook love
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर युवती से दोस्ती परवान चढ़ी तो एक युवक ने नोटबंदी के दौरान उसके भाई की 2.5 लाख की ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करा दिया। अब 40 हजार रुपये न चुका पाने की वजह से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि युवती के भाई और परिजनों ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज और मारपीट की। युवक ने कविनगर थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी है।
कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के एम ब्लाक में रहने वाले सौरभ कुमार ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। सौरभ ने बताया कि वर्ष 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली एक युवती से हुई थी। युवती के भाई से भी उसकी बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद युवती के भाई ने यह कहकर उसके बैंक अकाउंट में ढाई लाख रुपये जमा करा दिए कि वह थोड़ी-थोड़ी रकम उससे ले लेगा। सौरभ का कहना है कि वह युवती के भाई को करीब 2.10 लाख रुपये लौटा चुका है।
विज्ञापन
नौकरी छूट जाने की वजह से वह 40 हजार रुपये की रकम नहीं चुका पाया। अब युवती के परिजन रुपये न लौटाने पर उसके घर जाकर हंगामा करते हैं। चार मार्च को उसकी गैर मौजूदगी में युवती के भाई व अन्य परिजनों ने शास्त्री नगर में उसके घर पर हंगामा कर उसके भाई, भाभी से गाली-गलौज की।
छोटे भाई को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गए। सौरभ ने मंगलवार को तहरीर दी। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।