फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Knockout cylinder killing his wife, the family was against love marriage

सिलेंडर से पीटकर पत्नी की हत्या, घरवालों के खिलाफ किया था प्रेम-विवाह

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Knockout cylinder killing his wife, the family was against love marriage
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

खजूरी खास इलाके में महिला की एलपीजी के छोटे सिलेंडर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में पीड़ित हिना (19) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


हत्यारोपी हिना का पति है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खजूरी खास थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बदायूं की रहने वाली हिना पति बिट्टू व अन्य सदस्यों के साथ खजूरी खास इलाके में किराए के मकान में रहती थी। 

सीढ़ियों से गिरने का बहाना बनाकर हुआ फरार

Knockout cylinder killing his wife, the family was against love marriage

करीब दो साल पूर्व हिना ने घरवालों की मर्जी के बगैर बिट्टू से प्रेम-विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच कलह होने लगी। 

खुद कराया अस्पताल में भर्ती
आरोप है कि 16 सितंबर को झगड़े के दौरान आरोपी बिट्टू ने पीड़िता को छोटे सिलेंडर से बुरी तरह पीटा। 

बाद में उसे जीटीबी अस्पताल में सीढ़ियों से गिरने का बहाना बनाकर भर्ती कराकर फरार हो गया। इलाज के दौरान सोमवार देर रात को हिना की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed