फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Knife attack on constable for opposing robbery in delhi

दिल्ली में बदमाश हुए बेखौफ, लूटपाट का विरोध करने पर सिपाही को चाकू से गोदा

Thu, 27 Apr 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Apr 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on constable for opposing robbery in delhi
crime

राजधानी में बदमाश किस कदर बेकाबू हो गए है, इसका उदाहरण मंगलवार रात देखने को मिला। बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही के साथ लूटपाट का प्रयास किया। सिपाही ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चाकू से गोद दिया। 

विज्ञापन


सिपाही को चार से पांच चाकू मारे गए हैं। सिपाही को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

     
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि सिपाही विश्राम कालकाजी थाने में तैनात है। वह मंगलवार रात करीब 10.25 बजे ड्यूटी जा रहा था और बीआरटी कॉरिडोर पर पुष्प विहार बस स्टैंड पर थाने जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। विश्राम वर्दी में नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय तीन बदमाश एक मोटर साइकिल पर वहां आए और  विश्राम के पास बाइक रोक दी। बदमाशों ने सिपाही विश्राम का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब सिपाही ने लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश ने सिपाही पर चाकू से करीब पांच वार किए।    
   
इसके बावजूद बदमाश सिपाही से मोबाइल नहीं लूट सके। घायल होने के बावजूद सिपाही ने बदमाशों को मोबाइल नहीं दिया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीसीआर वैन ने सिपाही को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 


डीसीपी ने बताया कि सिपाही विश्राम की शिकायत पर अंबेडक र नगर थाने में लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनका कहना है कि आरोपी बदमाशों को पकड़ने के लिए स्थानीय थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीमों को लगाया गया है। बुधवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed