{"_id":"57548bd44f1c1b7d2810df82","slug":"kidnaping-of-foreign-breed-dong","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नस्ल के कुत्ते को अगवा कर ले गए इनोवा सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी नस्ल के कुत्ते को अगवा कर ले गए इनोवा सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज साउथ में इनोवा कार सवार कुछ युवकों ने विदेशी नस्ल के कुत्ते को अगवा कर लिया। इससे पहले की कुत्ते का मालिक कुछ कर पाता, लड़के कुत्ते को जबरन कार में घसीटकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
मालिक कार का नंबर भी नोट नहीं कर सका। घटना उस समय हुई जब ए-ब्लॉक वसंत कुंज में रहने वाले आफताब खां अपने विदेशी नस्ल के कुत्ते को घुमाने निकले थे। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
छानबीन के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन