नाबालिग प्रेमिका का किडनैप, गैंगरेप और फिर मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले घर से लापता हुई लड़की का शव एक निर्माणाधीन मकान से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई।
लड़की का शव मिलने पर परिजनों ने एक युवक पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस से डरकर हत्या करने वाले युवक ने थाने में सरेंडर कर दिया।
पुलिस पूछताछ में उसने जो खुलासा किया वह बेहद चौंकाने वाला है। नाबालिग प्रेमिका के साथ उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर जो किया वह दिल दहला देने वाला है।
परिजनों को पहले से था शक
लोनी के जमालपुरा मोहल्ले में रहने वाली 12वर्षीय किशोरी बुधवार दोपहर दो बजे से गायब थी। शाम तक सुराग न लगने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
परिजनों को शक था कि उनकी बेटी का पास की बबलू गार्डन कालोनी में रहने वाले भूरा और जमालपुरा में रहने वाले इरशाद ने अपहरण किया है। रात नौ बजे किशोरी के परिजन भूरा को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे तो भूरा ने डरकर रात 12 बजे थाने में सरेंडर कर दिया।
उसने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त इरशाद किशोरी को निठोरा मार्ग स्थित न्यू लक्ष्मी गार्डन कालोनी के एक अर्धनिर्मित मकान में ले गए थे।
दोनों दोस्तों ने किया बलात्कार
आरोपी ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने वहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। लड़की घर वापस जाने के बजाय उसके साथ भागने को कह रही थी। देर शाम तक वह जिद पर अड़ी रही और ट्रेन से कटकर जान देने की धमकी देने लगी।
पीछा छुड़ाने के लिए दोनों ने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी का शव बरामद किया।
थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि किशोरी के पिता ने इरशाद, भूरा और उसके भाई मुर्सलीन और शानू के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। भूरा गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ऐसे बनी थी दोनों की प्रमिका
भूरा ने बताया कि किशोरी के इरशाद से करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। इरशाद के पास मोबाइल नहीं था। किशोरी उसी के मोबाइल पर कॉल करके इरशाद से बात करती थी। वह भी किशोरी से बात करने लगा था। इसके चलते 15 दिनों से उसके भी किशोरी से प्रेम संबंध हो गए थे।
किशोरी के पिता का आरोप है कि भूरा बदरपुर गांव में मीट की दुकान चलाता है। वह आपराधिक प्रवृति का है। पीड़ित ने आरोपियों को फांसी का सजा देने की मांग की है।
मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई वेदप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है, जबकि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच को भेजी गई है।