{"_id":"5a0321174f1c1ba7678ba3cd","slug":"kid-dead-by-playing-with-piece-of-cloth","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्नी से खेलते हुए दूसरी कक्षा के छात्र को यूं लग गया फंदा, हो गई मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुन्नी से खेलते हुए दूसरी कक्षा के छात्र को यूं लग गया फंदा, हो गई मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में चुन्नी से खेलते हुए दूसरी कक्षा के छात्र को फंदा लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और इत्तेफाकन मौत का मामला दर्ज कर लिया है। रिजनों ने किसी ने शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी निवासी मनोहर सिंह कई वर्षों से शीतला कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। वह पास के होटल में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। 8 वर्षीय बेटा अमन पास के ही एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को अमन घर पर अकेला था।
विज्ञापन
इस दौरान वह घर में कील पर लटकी चुन्नी से खेल रहा था। खेलते हुए चुन्नी का अचानक फंदा बन गया और वह उसके गले में फंस गया। इस फंदे में उलझकर वह लटक गया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर पर लगी तुलसी के पत्ते तोड़ने आई। इस दौरान उसने अमन चुन्नी से लटके देखा।
विज्ञापन
उसने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में इत्तेेफाकन मौत होने की कार्रवाई की गई है। परिजनों ने किसी पर शक होने की बात से इंकार किया।