{"_id":"fb5b26c75d10450f305763a5d15462b0","slug":"kashmiri-students-hostels-including-3-out-of-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 कश्मीरी छात्रों समेत 9 को हॉस्टल से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 कश्मीरी छात्रों समेत 9 को हॉस्टल से निकाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 दुहाई स्थित एचआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कश्मीरी छात्रों की पिटाई और रैगिंग प्रकरण में शुक्रवार को 9 छात्रों को हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया गया। मारपीट और कॉलेज का माहौल बिगाड़ने के आरोप में सस्पेंड होने वाले छात्रों में तीन कश्मीरी और बाकी छह सीनियर छात्र हैं।
विज्ञापन
साथ ही दो कश्मीरी छात्रों को सुधरने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलिस अफसरों का एक दल भी मामले की जांच के लिए कॉलेज आया था।
विज्ञापन
एचआरआईटी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात हुए हंगामे और पिटाई प्रकरण में कश्मीरी छात्र आदिल, दिलावर और दानिश को हॉस्टल से सस्पेंड किया गया है। वहीं मारपीट के आरोपी हेमंत, इंद्रजीत, सौरभ तिवारी, अभिनव, सारस्वत मिश्रा और पीयूष भी हॉस्टल से बाहर किए गए हैं।
विज्ञापन
दो कश्मीरी छात्रों को छह माह में सुधार की चेतावनी दी गई है। इस दौरान इनकी गतिविधियों की मानीटरिंग की जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर इन्हें भी सस्पेंड किया जा सकता है। चेयरमैन ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए यह कार्रवाई की गई है।
उधर, हंगामे के बाद प्रबंधन ने हास्टल में सुरक्षा संबंधी कई कदम उठाए हैं। बताया जाता है कि यहां चार अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए हैं।
हॉस्टल से बाहर से करने पर कश्मीरी छात्रों में रोष- सस्पेंशन की कार्रवाई से आक्रोशित कश्मीरी छात्रों ने बताया कि पहले तो उनकी पिटाई हुई फिर उन्हें ही हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया गया है। अगर तीन छात्रों को बाहर किया गया तो वह भी हॉस्टल छोड़ बाहर ही रहेंगे।
ये था विवाद
हॉस्टल में बीते मंगलवार रात 11.30 बजे बाथरूम में एक छात्र करंट लगने से चिल्लाया था। आरोप है कि बीटेक थर्ड-फोर्थ ईयर के छात्रों ने चिल्लाने वाले छात्र समेत अन्य कश्मीरी छात्रों की पिटाई की। सीनियर्स ने अभद्रता के साथ ही उन पर पाकिस्तानी समर्थक बोलने का आरोप लगाया।