{"_id":"e540a595f9fb09ee3b9b333d8162d3d4","slug":"kapil-yadav-murder-case-not-a-minor-level-mature-cuckoos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल यादव हत्याकांड: नाबालिग नहीं, बालिग है कुक्कू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपिल यादव हत्याकांड: नाबालिग नहीं, बालिग है कुक्कू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हैटा में हुए कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिव्यांश उर्फ कुक्कू नाबालिग नहीं है। किशोर न्याय बोर्ड ने सीबीएसई की दसवीं की मार्कशीट के आधार पर उसे बालिग करार दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश अष्टम ने आदेश दिया है कि दिव्यांश को 22 अक्तूबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अनीस चौधरी के अनुसार कपिल त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिव्यांश उर्फ कुक्कू की मां ने शपथ पत्र देकर उसे किशोर बताया था। उन्होंने उसकी जन्मतिथि 6 नवंबर 1997 बताई थी। चूंकि घटना 6 मई 2014 को हुई थी, लिहाजा इस हिसाब से कुक्कू की उम्र 16 वर्ष 6 माह बताई गई।
विज्ञापन
इसके लिए उसकी मेरठ के एक कालेज से हाईस्कूल उत्तीर्ण की एक मार्कशीट लगाई गई थी, जो फर्जी पाई गई। अनीस चौधरी ने बताया कि कुक्कू ने वर्ष 2009 में सीबीएसई बोर्ड से भी हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसके अंकपत्र में उसने अपनी जन्मतिथि 6 नवंबर 1993 अंकित की थी।