{"_id":"5964f08e4f1c1bb67e8b47cd","slug":"junaid-murder-main-accused-police-remand-extends-by-five-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुनैद हत्याकांड: सब्जी काटने वाले चाकू से हुई थी जुनैद की हत्या, टीशर्ट अब तक नहीं मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनैद हत्याकांड: सब्जी काटने वाले चाकू से हुई थी जुनैद की हत्या, टीशर्ट अब तक नहीं मिली
Wed, 12 Jul 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला/इंडियन एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी नरेश सहित रामेश्वर, गौरव, चंदर, नरेश और प्रदीप को मंगलवार को सीजेएम तरुण सिंघल की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू नरेश ने जिस जगह फेका था उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
2 of 5
जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी।
पुलिस के अनुसार जुनैद की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू सब्जी काटने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला है। वारदात के समय पहनी हुई नरेश की टीशर्ट बरामद कराने और अन्य तफ्तीश के लिए आरोपी को अदालत ने पांच दिन की रिमांड पर दिया जबकि अन्य पांच की व्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई।
3 of 5
junaid murder accused
आरोपी नरेश को जीआरपी ने सीजेएम तरुण सिंघल की अदालत में मंगलवार दोपहर बाद पेश किया। वारदात के समय नरेश ने जो टीशर्ट पहन रखी थी वह बरामद नहीं हो सकी हैं क्योंकि आरोपी वह टीशर्ट अपने साथ महाराष्ट्र के साकरी गांव (जिला धुले) ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
junaid murder
पुलिस ने अदालत में यह भी तथ्य रखा कि वारदात के समय ट्रेन में मौजूद, हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जानी है। आरोपी नरेश उनमें से कई लोगों को पहचानता है। पुलिस ने टीशर्ट बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अदालत से नरेश की पांच दिन की रिमांड मांगी। बहस के बाद अदालत ने पांच दिन की रिमांड मंजूर की। नरेश के अलावा पुलिस ने इस मामले में पहले ही पकड़े जा चुके रमेश, रामेश्वर, गौरव, चंदर और प्रदीप को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
5 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में इन आरोपियों की भूमिका की जांच अभी चल रही है इस पर अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी। नरेश को पुलिस 16 जुलाई को कोर्ट में पेश करेगी जबकि अन्य आरोपी 25 जुलाई तक जेल में रहेंगे। सुनवाई के दौरान अदालत में जुनैद के पति और आरोपियों के परिजन भी मौजूद रहे। जुनैद के पिता जलालुद्दीन के वकील निबरास अहमद ने बताया कि आरोपियों को सखंत सजा दिलाने के लिए वह पुलिस की तफ्तीश प्रक्रिया में आए तथ्यों का अध्ययन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।