{"_id":"59171d484f1c1b0a69851f67","slug":"jnu-student-rape-case-accused-filed-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेएनयू छात्रा से रेप केस: आरोपी छात्र अनमोल ने दायर की जमानत याचिका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेएनयू छात्रा से रेप केस: आरोपी छात्र अनमोल ने दायर की जमानत याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू रेप केस मामले में आरोपी अनमोल रतन ने जमानत याचिका दायर की है। इस केस में पीड़िता की गवाही पूरी हो चुकी है और दिल्ली पुलिस ने सितंबर में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपी छात्र अनमोल रतन पुलिस के सामने सरेंडर के बाद 25 अगस्त 2016 से हिरासत में है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा के समक्ष जेएनयू रेप केस की पीड़िता की गवाही छह मई को पूरी हो गई। आरोपी ने पीड़िता की गवाही पूरी होने के बाद जमानत याचिका दायर की है। जमानत याचिका पर सुनवाई के लिये विशेष अदालत ने 16 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले आरोपी ने पहले भी जमानत के लिये याचिका दायर की थी लेकिन वापस ले ली थी क्योंकि पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजीव मोहन ने अनमोल रतन के लिये जमानत याचिका दायर की है। अनमोल की जमानत याचिका में कहा गया है कि मामले में पीड़िता की गवाही व उससे बचाव पक्ष की जिरह हो चुकी है, इसलिये उसे धमकाने या प्रभावित करने की शंका अब नहीं है।
दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोप पत्र व पूरक आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। केस से जुड़े मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कई साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के बाद रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा चुकी है।
बचाव पक्ष ने जमानत याचिका में कहा है कि अनमोल रतन इस मामले में आठ माह से ज्यादा समय से हिरासत में है। उसने खुद पुलिस के सामने 25 अगस्त 2016 को सरेंडर किया था। वह पहले पुलिस हिरासत व उसके बाद न्यायिक हिरासत में है।
उसने जांच में पूरा सहयोग किया है। वह एक होनहार छात्र है और जेएनयू से ही पीचडी कर रहा था। उसका पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। ऐसे हालात में अदालत को उसे जमानत देनी चाहिये क्योंकि केस की सुनवाई होने तक उसे जेल में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा।
जेएनयू की पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 21 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। छात्रा का आरोप था कि अनमोल ने अपने होस्टल के कमरे में दुष्कर्म किया था। पीड़िता का कहना था कि उसने मराठी फिल्म सैराट की सीडी के लिये 17 अगस्त को फेसबुक पर मैसेज पोस्ट किया था।
इसके जवाब में अनमोल रतन ने फिल्म की सीडी उसके पास होने की बात कहकर उसे होस्टल में बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसे अपने रूम में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।
पेश मामले में शिकायत होने के बाद अनमोल 20 अगस्त को फरार हो गया था। अनमोल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिस पर 27 अगस्त को सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले उसने पुलिस के सामने 25 अगस्त 2016 को सरेंडर कर दिया।