फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student absconding who is accused in rape case,

जेएनयू रेप मामले में आरोपी छात्र फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
JNU student absconding who is accused in rape case,
JNU

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पीएचडी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन का छात्र नेता अनमोल रतन अपने हॉस्टल व जेएनयू से फरार हो गया है। 

विज्ञापन


वह अपने हॉस्टल में नहीं है। दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र नेता को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमें जेएनयू समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी छात्र नेता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पीएचडी की छात्रा के सोमवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी, इस कारण वह कोर्ट नहीं आ सकी। छात्रा का कहना है कि वह मंगलवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराएगी। 

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप

JNU student absconding who is accused in rape case,

पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी छात्रा को फिल्म की सीडी देने के बहाने ब्रह्मपुत्र स्थित अपने हॉस्टल में ले गया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर उसे शराब पिलाई। जब पीड़ित छात्रा को नशा हो गया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

गौरतलब है कि जेएनयू में पीएचडी की 28 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म होने रविवार को मामला सामने आया था। छात्रा ने जून महीने में फेसबुक वाल पर लिखा था कि वह फिल्म सैराट देखना चाहती है। 

अगर किसी के पास उसकी कॉपी है तो वह उसे उपलब्ध करा दे। इसके बाद आरोपी अनमोल रतन ने उससे संपर्क किया। आरोपी 20 अगस्त को छात्रा के हॉस्टल में पहुंचा और उसे अपने हॉस्टल में ले गया। 

इसके बाद आरोपी ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed